लाहौर में बढ़ा प्रदूषण तो मरियम नवाज की मंत्री ने भारत को बताया जिम्मेदार, दिवाली के बाद पाकिस्तान को सता रहा डर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 08:14 AM
लाहौर में बढ़ा प्रदूषण तो मरियम नवाज की मंत्री ने भारत को बताया जिम्मेदार, दिवाली के बाद पाकिस्तान को सता रहा डर
ऑडियो सुनें

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मंत्री मरियम औरगंजेब ने लाहौर में खराब वायु गुणवत्ता के लिए दिवाली के बाद भारत से आने वाले प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान के लाहौर और दूसरे शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पाया गया है। मरियम औरगंजेब ने कहा कि दिवाली के बाद नई दिल्ली और पंजाब के कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक है। उन्होंने चिंता जताई कि पूर्वी दिशा से बहने वाली हवाओं के कारण लाहौर की एयर क्वालिटी और भी खराब हो सकती है।

 

भारत में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर

मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मरियम औरंगजेब ने लिखा कि लाहौर से सटे भारतीय इलाकों में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर दर्ज किया गया। उन्होंने नई दिल्ली के साथ ही पाकिस्तान की सीमा के करीबी शहरों अमृतसर, गुरदारपुर, जालंधर जैसे शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स का जिक्र किया।

 

मरियम ने कहा, “भारतीय पंजाब के 34 निगरानी केंद्रों में से 24 जगहों पर वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पाया गया, जबकि सात जगहों पर एयर क्वालिटिटी इंडेक्स (AQI) का स्तर 1000 से भी ऊपर चला गया। सबसे अधिक रीडिंग फरीदकोट में 1588 दर्ज की गई, जबकि नई दिल्ली में यह 537 रही।”

मरियम ने बताया भारतीय शहरों का AQI

ये आंकड़े 10 नवम्बर को रात 12 बजे के बताए गए हैं।

भारतीय शहर AQI
खेमकरण 631
अमृतसर 514
गुरदासपुर 477
जालंधर 848
बठिंडा 1035
अबोहर 1244
लुधियाना 744
बरनाला 967
फरीदकोट 1588
नई दिल्ली 537

लाहौर के लिए बताया खतरा

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मंत्री ने आशंका जताई कि हवा की धीमी गति और पाकिस्तान की ओर हवा के बहाव की संभावना को देखते हुए सीमा पार से आने वाला प्रदूषण लाहौर की हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि रात और सुबह के समय लाहौर का AQI बहुत अस्वास्थ्यकर से लेकर खतरनाक श्रेणी में रहने की संभावना है। साथ ही कहा कि दोपहर के बाद मौसम में सुधार और हवा की दिशा बदलने के साथ वायु प्रदूषण धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है।

 

मरियम औरंगजेब ने बताया कि पंजाब सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है। इसके साथ ही नागिरकों से पर्यावरण संरक्षण एजेंसी पंजाब से जारी गाइडलाइन और एहतियाती उपायों का पालन करने की अपील की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav