पंजाब के संगरूर में बस फ्लाईओवर की दीवार से टकराई, तीन यात्रियों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 11:31 AM
पंजाब के संगरूर में बस फ्लाईओवर की दीवार से टकराई, तीन यात्रियों की मौत
ऑडियो सुनें

पंजाब के संगरूर जिले में बुधवार सुबह एक बस फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई, जिससे तीन यात्रियों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना उस समय हुई जब सरकारी पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) की बस संगरूर जिले के धूरी से चंडीगढ़ जा रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घायल 24 यात्रियों में से 15 को पटियाला के एक अस्पताल में भेजा गया है, जबकि बाकी को संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया।

मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”संगरूर में पीआरटीसी बस के साथ हुए भीषण हादसे की खबर बेहद दुखद है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई है और 24 घायलों में से 15 को पटियाला भेजा गया है। प्रशासन को सभी प्रभावित लोगों का मुफ्त इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav