अभिनेत्री करीना कपूर खान चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज़ शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने एक पारंपरिक पेंडेंट पहना था, अब उसी पेंडेंट को लेकर एक्ट्रेस को भोपाल के कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अब्बास हफीज ने कानूनी डिमांड नोटिस भेजा है.
अब्बास हफ़ीज़ का कहना है कि भोपाल की बेगम शाहजहाँ ने आस्था के लिए पेंडेंट बनवाया था, और पर्दे में पहनती थीं. इस तरह से पेंडेंट को फैशन के लिए उपयोग करना गलत है. कांग्रेस नेता का कहना है कि पेंडेंट में कुरान की आयत लिखी हुई है, जो मुस्लिम समुदाय की आस्था और सम्मान से जुड़ी है। ऐसे में इसका इस्तेमाल फैशन के लिए करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। अब्बास हफीज ने करीना कपूर से सोशल मीडिया पोस्ट हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
अब्बास हफीज के मुताबिक, यह पेंडेंट भोपाल की बेगम शाहजहां ने अपनी आस्था के प्रतीक के रूप में बनवाया था। वह इसे पर्दे में पहनती थीं। पेंडेंट में कुरान की आयत लिखी हुई है, जो मुस्लिम समुदाय की आस्था और सम्मान से जुड़ी है। ऐसे में इसका इस्तेमाल फैशन के लिए करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।
अब्बास हफीज ने कहा कि करीना कपूर खान ने इस पेंडेंट को फैशन के तौर पर पहना और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने दीवाली के मौके पर इसे पहनने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर करीना इसे ईद के मौके पर भी इसी तरह पहनतीं, तब भी उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होतीं और वह उन्हें नोटिस देते।
जानते चलें कि दिवाली के खास मौके पर करीना कपूर ने एक खास 30 कैरेट का ऐतिहासिक पन्ना Amrold Heriloom पहना जिस पर कुरान की पवित्र आयत आयत-उल-कुर्सी नक्काशी की हुई है. करीना कपूर के गले की शान बढ़ाने वाला 30 कैरेट का शाही पन्ना कभी पटौदी-भोपाल रियासत की बेगम सैफ की दादी साजिदा सुल्तान का हुआ करता था. जिसकी कीमत करोड़ों में है.
इस 30 कैरेट पन्ने के अलावा करीना ने सर पर 200 साल पुरानी हीरे की कलगी भी पहन रखी है ये वही कलगी है जिसे सैफ ने 2012 में अपनी शादी के दिन पहनी थी.