VIDEO आग का गोला बनी बस : 40 यात्रियों में मची चीख-पुकार, लपटें देख कांपे लोग; सामान जलकर राख

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 09:38 AM
VIDEO आग का गोला बनी बस : 40 यात्रियों में मची चीख-पुकार, लपटें देख कांपे लोग; सामान जलकर राख
ऑडियो सुनें

यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट पुल के ऊपर शनिवार देर रात वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से चलती बस में आग लग गई। बस में सवार करीब 40 यात्रियों ने बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि बस और उनका सामान जलकर राख हो गया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात राया कट पुल के ऊपर चलती बस में आग लग गई। बस से लपटें उठती देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बस और यात्रियों का सामान जल गया। गनीमत रही कि कोई यात्री हताहत नहीं हुआ।

देखिए वीडियो :

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group