सीमेंट महंगा : सीमेंट के दाम 80 रुपये तक बढ़े, 30 हजार करोड़ के निर्माण कार्य प्रभावित, घर बनाना महंगा हुआ, पड़ोसी राज्यों के मुकाबले 40 रूपये ज्यादा महंगा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 10:27 AM
सीमेंट महंगा : सीमेंट के दाम 80 रुपये तक बढ़े, 30 हजार करोड़ के निर्माण कार्य प्रभावित, घर बनाना महंगा हुआ, पड़ोसी राज्यों के मुकाबले 40 रूपये ज्यादा महंगा
ऑडियो सुनें

घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को दिवाली के बाद झटका लगा है। पिछले 3 से 4 महीनों में सीमेंट की एक बोरी के दाम करीब 80 रुपये तक बढ़ गए हैं। इससे आम आदमी का मकान बनाने का सपना दूभर हुआ है।

कीमतों में वृद्धि का कारण कच्चे माल की लागत के दबाव को बताया गया है। बढ़ती मांग के चलते कोयला और डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। सीमेंट की बड़ी कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सड़क, पुल-पुलिया, ब्रिज और सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों पर पड़ने का दावा किया जा रहा है। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के मुताबिक, सीमेंट महंगा होने से प्रदेश में करीब 30 हजार करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की लागत प्रभावित हो सकती है।

महंगाई की मार अब घर की दीवारों पर भी पड़ने वाली है।
निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले से तय बजट में काम पूरा करना मुश्किल हो सकता है। सीमेंट की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों के सामने लागत का दबाव बढ़ रहा है। सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, ब्रिज और सरकारी भवनों जैसी परियोजनाओं में सीमेंट एक प्रमुख निर्माण सामग्री है। ऐसे में प्रति बोरी 80 रुपये तक की बढ़ोतरी से बड़े प्रोजेक्ट्स का बजट प्रभावित होने की आशंका है।

दूसरे राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में दोनों तरह के सीमेंट की कीमतों का अंतर अधिक होने से भी सवाल उठ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में OPC और PPC सीमेंट की कीमतों के बीच करीब 80 रुपये तक का अंतर बताया जा रहा है। (CG Cement Price Hike) वहीं, पड़ोसी मध्यप्रदेश में यह अंतर करीब 25 रुपये और महाराष्ट्र में 40 रुपये के आसपास है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group