CBI Raid : 33 ठिकानों पर सीबीआइ के छापेमारी, छह राज्यों में पैनल संचालकों के ठिकानों पर कार्रवाई, म्यूल खातों से 14 करोड़ से ज्यादा विदेश ट्रांसफर हुए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 10:50 AM
CBI Raid : 33 ठिकानों पर सीबीआइ के छापेमारी, छह राज्यों में पैनल संचालकों के ठिकानों पर कार्रवाई, म्यूल खातों से 14 करोड़ से ज्यादा विदेश ट्रांसफर हुए
ऑडियो सुनें

महादेव सट्टा घोटाला का मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर से हुई पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर आज सीबीआई ने छह राज्यों के 33 ठिकानों पर छापा मारा है जिसकी कार्रवाई जारी है।

छापेमारी में म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क के दस्तावेज बरामद किए हैं तथा विदेश भेजी जा रही थी सट्टे की कमाई की जानकारी मिली है। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के देशभर में फैले नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए सीबीआइ ने छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की है।

शनिवार को सामने आई कार्रवाई में अमृतसर, दिल्ली, नागौर, धौलपुर, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, इंदौर, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, मुंबई और नागपुर में पैनल संचालकों के ठिकानों को खंगाला गया। हालांकि, सीबीआइ की ओर से जारी सूची में उत्तर प्रदेश का कोई जिला शामिल नहीं है।

सट्टा नेटवर्क के सरगना सौरभ चंद्राकर से ओमान से प्रत्यर्पण के बाद हुई पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापों के दौरान कई ठिकानों पर ऑनलाइन सट्टे के पैनल लाइव चलते मिले, जिन्हें बंद कराया गया। जांच एजेंसी ने मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और म्यूल बैंक खातों व हवाला नेटवर्क से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

सीबीआइ अब विदेश में बैठे नेटवर्क के अन्य संचालकों, सहयोगियों और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group