कांग्रेस विधायक पर एफआईआर, 14 साल की आदिवासी नाबालिग बच्ची ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, भाजपा हुई हमलावर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 02:39 PM
कांग्रेस विधायक पर एफआईआर, 14 साल की आदिवासी नाबालिग बच्ची ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, भाजपा हुई हमलावर
ऑडियो सुनें

कांग्रेस विधायक पर आदिवासी समुदाय की बच्ची को शिक्षा का झांसा देकर उससे घर के काम कराने और फिर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोपों के बाद रांची पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया है।

सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में शनिवार, 14 नवंबर को पीड़िता का बयान न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में दर्ज किया गया. BNSS की धारा 183 के तहत बयान की रिकॉर्डिंग की गई.

इससे पहले 13 नवंबर को विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ विधानसभा थाना में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसी दिन देर शाम पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई गई थी.

वहीं विधायक भूषण बाड़ा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है. उनका कहना है कि उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से साजिश के तहत यह मामला सामने लाया गया है.

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। अब इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा है।

विधायक भूषण बाड़ा मामले पर BJP आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो ने CBI जांच की मांग की. उन्होंने मामले से जुड़े सभी लोगों की भूमिका की निष्पक्ष और कड़ी जांच करने की बात कही

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने सवाल उठाते हुए कहा कि वो हैरान हैं कि ‘स्मैश द पेट्रियार्की’ जैसे खोखले नारे देने वाली कांग्रेस और उसके शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी सभी इतने संवेदनशील मामले पर मौन साधे हैं।

‘राहुल-प्रियंका सोनिया गांधी कब तक मौन रहेंगे?’
बांसुरी ने कहा कि मैं हैरान हूं कि ‘स्मैश द पेट्रियार्की’ जैसे खोखले नारे देने वाली कांग्रेस और उनके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सब के सब चुप्पी साधे हुए हैं। बांसुरी ने कांग्रेस से पूछा कि आप कब तक मौन रहेंगे। क्या आपने अपने इस विधायक से कोई भी सवाल किया है? क्या आपने इनसे जवाबदेही ली है? नहीं।

क्या है पूरा मामला?
झारखंड में सरकारी आवास पर नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस के विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी सिमडेगा जिले की रहने वाली लड़की ने धुर्वा थाने में दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भूषण बाड़ा ने पांच अगस्त को अपने आवास पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़िता के आरोपों के मुताबिक, उसे पहले सिमडेगा में विधायक आवास पर रखा गया और फिर वहां से रांची लाया गया। इन दोनों ही जगहों पर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group