सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवा दीपावली की पूजा कराने के लिए एआई से मदद लेकर महालक्ष्मी की पूजा कर रहा है।
एआई ने ठीक उसी तरह पूजा करवाई जैसे एक पण्डित करवाते हैं।
इस पर लोगों ने कई तरह की टिप्पणियां की है। जैसे AI ऐसे ही स्मार्ट होता रहा तो आने वाले समय में बहुत लोगों की रोजी रोटी खा जाएगा.
एक ने कहा कि ससुरा AI भी बिल्कुल आदमी की तरह पूजा पाठ करवा रहा हैं, वीडियो देखकर तो मैं बिल्कुल हैरान रह गया था!
एक ने लिखा कि पूजा भी हो गई और दक्षिणा देने से भी बच गया, अब इससे अच्छा AI का इस्तेमाल और क्या हो सकता हैं!
एक ने टिप्पणी की कि इससे तो एक लोग बहुत आहत होंगे. ये तो कमाल हो गया, AI हर चीज़ का समाधान निकाल लिया है।
एक ने अजीब कमेंट किया कि कल क़ो लोग बच्चे भी AI द्वारा पैदा किया करेंगे क्या.
एक जातिवादी आदमी ने टिप्पणी की कि अब पंडित मुक्त भारत बनने वाला है. अब भारत के पुरोहितों को इस कम्बख्त एआई के खिलाफ अब बहुत बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा