Breaking भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 102 ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल, जानिए क्या है नाराजगी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 14 Nov 2026 03:54 PM
Breaking भाजपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 102 ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में शामिल, जानिए क्या है नाराजगी
ऑडियो सुनें

प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा को आज बड़ा झटका लगा जब प्रदेश के भाजपा के 102 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इनमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भी शामिल है।

सभी भाजपा नेताओं को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब भाजपा को किसी जिले में झटका लगा हो, पहले भी बीजापुर और सुकमा में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया था। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़क, बिजली बिल, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया था। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं की पर्याप्त सुनवाई नहीं होने से उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस के साथ जाने का फैसला किया।

सूतों के मुताबिक भाजपा नेता भोपेश नेताम लंबे समय से नाराज चल रहे थे और अपनी बात पार्टी फोरम में भी रख चुके थे, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं मिला। ऐसे में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम ने भी भाजपा छोड़ने का फैसला किया। उनके साथ करीब 100 अन्य लोगों ने भी कांग्रेस में प्रवेश किया है। सभी नए सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ली। इस राजनीतिक घटनाक्रम को क्षेत्र में कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गुजरे महीने ही कांकेर जिले में ही भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा था। पखांजूर के संगम सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत भिंगीडार के आश्रित ग्राम पीवी-124 (अविनाशनगर) में भाजपा के 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पता चल रहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति किस कदर अंदर ही अंदर नाराजगी है। पार्टी छोड़ रहे कार्यकर्ताओं ने नाम ना छापने की शर्त पर दावा किया कि अभी बहुत से लोग पार्टी छोड़ेंगे। कांकेर से वर्तमान विधायक आशाराम नेताम हैं तथा मंत्री केदार कश्यप हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group