पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने चूरू राजस्थान की एक सभा में कलमा पढ़कर लोगो को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि खुदा और भगवान एक ही हैं.
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 के प्रचार के बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.
इस वीडियो में राठौड़ एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कलमा पढ़ते नजर आ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक यह मामला चूरू के पीथीसर गांव से जुड़ा है. उन्होंने सभा में कहा कि खुदा और भगवान एक ही हैं.
मुखर होकर हिंदुत्व की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता चुनावी रैली में कलमा पढ़कर लोगों को चौंका दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के सात बार विधायक रहे राजेंद्र राठौड़ ने हाल ही में राजस्थान के चुरू में एक जनसभा के दौरान इस्लाम का पहला कलमा पढ़ा। उनकी बहू कनिका सिंह चुरू जिला परिषद चुनाव में वार्ड 23 से चुनाव लड़ रही हैं।
पिथीसर गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, “मेरा बस एक ही निवेदन है। खुदा एक है, भगवान एक है।” इसके बाद उन्होंने ‘ला इलाहा इल्लल्लाह मुहम्मदुर रसूलुल्लाह’ कलमा पढ़ा। लोगों ने इसपर तालियां बजाईं। आपको बता दें कि इस्लाम में इसे पहला कलमा कहा जाता है। इसका अर्थ होता है, “अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं है और मुहम्मद अल्लाह के रसूल हैं।”
चूरु में राजेंद्र राठौड़ के कलमा पढ़ने के मामले में BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सफाई देते हुए कहा – “राजेंद्र राठौड़ ने जो पढ़ा वो बिल्कुल भी कलमा नहीं है, मुझे कलमा का एक-एक शब्द याद है, मैं कलमा पूरा जानता हूं”
See Video