सरकारी बंगलों में रह रहे नेताओं, पूर्व मंत्रियों और सांसदों पर 10 करोड़ रुपये बकाया, 23 बकायेदारों को नोटिस…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 25 Nov 2026 02:08 PM
सरकारी बंगलों में रह रहे नेताओं, पूर्व मंत्रियों और सांसदों पर 10 करोड़ रुपये बकाया, 23 बकायेदारों को नोटिस…
ऑडियो सुनें

सरकारी बकाया वसूलने के मामले में आम आदमी और रसूखदारों के लिए अलग-अलग रवैया नजर आ रहा है. ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल की थोड़ी सी रकम बकाया होने पर किसानों की मोटर और सामान जब्त करने बिजली विभाग की टीम पहुंच जाती है, लेकिन भोपाल में सरकारी बंगलों में रह रहे नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों और संस्थाओं पर किराए और जुर्माने के करीब 10 करोड़ रुपये बकाया हैं. इनमें कई ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो चुनाव हारने या मंत्री पद जाने के बाद भी सरकारी बंगले खाली नहीं कर रहे हैं. संपदा संचालनालय ने ऐसे 23 बकाएदारों को नोटिस जारी किए हैं.

पूर्व सीएम के बंगले पर 32 लाख बकाया

भोपाल के सरकारी बंगलों पर बकाया किराए का मामला अब चर्चा में है. सूची में पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और राजनीतिक दलों के कार्यालय तक शामिल हैं. सबसे ज्यादा 32 लाख रुपये पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के नाम आवंटित सरकारी बंगले पर बकाया बताए गए हैं. 74 बंगला क्षेत्र के बी-30 आवास में फिलहाल उनके बड़े बेटे प्रकाश जोशी रह रहे हैं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav