Equal T20 League: जहीर खान शुरू करने जा रहे हैं अनोखी टी20 लीग, एक-साथ खेलते नजर आएंगे विमेंस एंड मेंस खिलाड़ी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 26 Nov 2026 11:26 AM
Equal T20 League: जहीर खान शुरू करने जा रहे हैं अनोखी टी20 लीग, एक-साथ खेलते नजर आएंगे विमेंस एंड मेंस खिलाड़ी…
ऑडियो सुनें

क्रिकेट की दुनिया में आए दिन कोई न कोई नया बदलाव देखने को मिलता रहता है, लेकिन अब इस खेल में एक ऐसा बदलाव होने जा रहा है, जो फैंस को हैरान कर सकता है. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज और 2011 वर्ल्ड कप विनर जहीर खान एक ऐसी अनोखी टी20 लीग शुरू करने वाले हैं, जिसमें मेंस और विमेंस दोनों खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आएंगे. दरअसल, जहीर खान नई मिक्स्ड मेंस-विमेंस टी20 लीग ‘इक्वल’ शुरू करने वाले हैं. यह लीग अगले साल जर्मनी में खेली जाएगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस टी20 टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य मेंस और विमेंस क्रिकेटरों को एक ही प्लेइंग 11 में शामिल कर क्रिकेट के पारंपरिक फॉर्मेट को नई दिशा देना है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की सह-स्वामित्व वाली कंपनी ‘एंकर स्पोर्ट्स एबी’ और जर्मन क्रिकेट फेडरेशन ने मिलकर इस मिक्स्ड टी20 लीग की घोषणा की.

प्लेइंग 11 में एक-साथ खेलते नजर आएंगे विमेंस एंड मेंस खिलाड़ी

 

फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग के एक बिल्कुल अलग और नए फॉर्मेट की शुरुआत करने जा रही टी20 लीग ‘इक्वल’ में प्रोफेशनल मेंस और विमेंस क्रिकेटर एक साथ मैदान पर उतरेंगे. यह टी20 क्रिकेट को एक नया स्वारूप देगा. महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग टूर्नामेंट आयोजित करने की परंपरा से हटकर इसमें सभी खिलाड़ी एक ही प्रतियोगिता का हिस्सा लेंगे. इसमें एक ही स्कोरबोर्ड होगा और विनर भी एक ही टीम बनेगी.

प्लेइंग 11 में मेंस से ज्यादा विमेंस खिलाड़ी

शुरुआती फॉर्मेट के तहत इस टी20 लीग में पांच टीमें हिस्सा लेंगी, जो 12 टी20 मैच खेलेंगी. हर एक टीम में 18 खिलाड़ी होंगे. वहीं, हर टीम की प्लेइंग 11 में 6 विमेंस और 5 मेंस खिलाड़ी शामिल होंगे. साथ ही इस लीग में टी20 क्रिकेट के मौजूदा नियमों और खेल के स्वरूप को बरकरार रखते हुए इस फॉर्मेट में खेलने के स्पष्ट नियम, खिलाड़ियों की सुरक्षा के उपाय से जुड़े प्रावधान भी शामिल किये जाएंगे.

एंकर स्पोर्ट्स एबी के सह मालिक जहीर खान ने कहा, ”क्रिकेट में लोगों को एक साथ लाने कि ताकत है. यूरोप जैसे उभरते बाजारों में इसका विकास इस बात पर निर्भर करेगा कि हम इस खेल को कितने बेहतर तरीके से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा पाते हैं.”

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav