मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिलने वाला मिड डे मील और ज्यादा स्वादिष्ट और जायकेदार होने वाला है. अब बच्चों की थाली में दाल-रोटी ही नहीं इसके साथ-साथ भुट्टे का कीस, दाल बाफला, सेंव टमाटर की सब्जी, दाल पानिया और बाजरे की रबड़ी जैसे लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे. राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.
बच्चों को खाने में क्या-क्या दिया जाएगा?
बच्चों को मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से खाना परोसा जाएगा. इसके साथ ही विविधता, स्वाद और पौष्टिकता का ध्यान रखा जाएगा. बच्चों को हफ्ते में एक बार लोकल फूड भी दिया जाएगा.
मालवा और निमाड़ अंचल: भुट्टे का कीस, गेहूं की थूली (लापसी), दाल बाफला, सेंव टमाटर की सब्जी, ज्वार-बाजरे की रोटी, मक्का-ज्वार की भाकरी, दाल पानिया