Mahadev Betting App: ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर रेड

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 27 Nov 2026 02:44 PM
Mahadev Betting App: ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली के कैटरर और रियल एस्टेट कारोबारी के ठिकानों पर रेड
ऑडियो सुनें

रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव सट्टा एप केस में गिरफ्तार दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पाठक की विदेश यात्राओं की जांच तेज कर दी है। वकील पर महादेव सट्टा एप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को कानूनी राहत दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। जांच एजेंसी के अनुसार हिमांशु ने दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच 10 से अधिक बार विदेश यात्राएं कीं। इनमें से सात यात्राएं दिसंबर से मार्च के बीच हुईं। इसी अवधि में प्रमोटर ने हवाला के जरिये रकम दी थी। हिमांशु फिलहाल 28 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर है, जहां अधिकारी उससे हवाला नेटवर्क, कथित प्रोटेक्शन मनी और अन्य सट्टा मंचों से संबंधों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

विदेश यात्राएं और संदिग्ध डिजिटल साक्ष्य
ईडी टीम पूछताछ में विदेश यात्राओं के उद्देश्य, नोट्स में दर्ज रकम, कथित भुगतान के लाभार्थियों और डिजिटल संदेशों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। वकील के मोबाइल में महादेव बुक से संबंधित वीडियो, हटाए गए वाट्सएप संदेश और संदिग्ध संपर्क मिले हैं। एजेंसी स्काई एक्सचेंज जैसे दूसरे ऑनलाइन सट्टा मंचों से आरोपी के संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी पूरे नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और संपर्क संबंधी कड़ियों का पता लगाने में जुटे हैं।

दुबई की बैठक और हवाला नेटवर्क का खुलासा
ईडी के रिमांड आवेदन के अनुसार दुबई स्थित विला नंबर 45 में महादेव प्रमोटरों के साथ बैठक के दौरान हिमांशु ने कानूनी मामलों में राहत दिलाने का भरोसा दिया था। इसके एवज में सौरभ ने 15 करोड़ रुपये दिए थे। आरोपी ने इस रकम का भुगतान दिल्ली और मुंबई के हवाला आपरेटरों के जरिये नकद में लिया। तलाशी में मिले हस्तलिखित नोट्स में करोड़ों के हिसाब के साथ राजू भाई और वसीम नाम के हवाला आपरेटरों का उल्लेख मिला है। एजेंसी वरिष्ठ अधिकारियों तक रकम पहुंचाने के आरोपों की भी जांच कर रही है।
वीआईपी रोड स्थित सात होटलों पर छापामारी
इधर रायपुर के वीआईपी रोड स्थित सात होटलों में ईडी की टीमों ने छापामारी की है। जांच एजेंसियां इन होटलों के महादेव सट्टा एप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से कथित संबंधों की जांच कर रही हैं। ईडी की टीम मौके पर दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav