राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा भीषण सड़क हादसे में घायल, AIIMS में कराया गया भर्ती

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 27 Nov 2026 09:46 PM
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा भीषण सड़क हादसे में घायल, AIIMS में कराया गया भर्ती
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को रायपुर और खरोरा के बीच एक सड़क हादसे में घायल हो गईं. हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए AIIMS रायपुर में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक उन्हें हाथ में चोट आई है. साथ ही उनके बेटे, गनमैन और ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

खरोरा के पास हुआ एक्सीडेंट
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर कार से रायपुर लौट रही थीं, तभी खरोरा के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. दुर्घटना के समय कार में सांसद के अलावा उनका बेटा, गनमैन और चालक सहित कुल चार लोग सवार थे. सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं उनके ड्राइवर के सीने और हाथ में चोट आई है.

सांसद लक्ष्मी वर्मा को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

बता दें कि इसी मार्ग पर सांसद की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ देर पहले रायपुर से खरोरा जा रही एक कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हुई थी. इस हादसे में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group