बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं: FSSAI ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी, बंगाल के प्लांट का पानी का नमूना असुरक्षित

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित प्लांट से लिए गए पैकेज्ड पेयजल के नमूने के प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद एफएसएसएआई ने बिसलेरी इंटरनेशनल के ख़िलाफ़ एक और मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है।
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 Nov 2026 09:39 AM
बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं: FSSAI ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी, बंगाल के प्लांट का पानी का नमूना असुरक्षित
ऑडियो सुनें

बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं: खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने पैकेज्ड पेयजल निर्माता कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के ख़िलाफ़ एक और मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। पश्चिम बंगाल में कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के नमूने के प्रयोगशाला जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जलपाईगुड़ी प्लांट के नमूने में मिला कोलीफॉर्म बैक्टीरिया

सूत्रों के मुताबिक़ बिसलेरी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के कानूनी नमूने में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली। यह नमूना पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित कंपनी के प्लांट से लिया गया था। प्राथमिक और रेफरल, दोनों प्रयोगशालाओं ने बैक्टीरिया की मौजूदगी की पुष्टि की।

पहले सिर्फ़ एक बैच की बिक्री पर लगी थी रोक

नियामक ने 12 अगस्त 2026 को केवल संबंधित एक बैच की बिक्री पर रोक लगाई थी। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को देखते हुए अब एफएसएसएआई ने कंपनी के ख़िलाफ़ अभियोजन की मंजूरी जारी की है। एफएसएसएआई के मुताबिक़ नमूना निर्धारित ब्रोमेट सीमा के मानकों पर खरा नहीं उतरा और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उसे असुरक्षित घोषित किया गया।

कंपनी की अपील के बाद नमूना रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। नियामक के अनुसार वहां भी जांच में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) पाए गए और नमूने को असुरक्षित करार दिया गया। इन नतीजों के आधार पर एफएसएसएआई ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के ख़िलाफ़ अभियोजन शुरू करने की अनुमति दी है।

गोवा में भी फेल हुआ था नमूना

इससे पहले रविवार को एफएसएसएआई ने गोवा स्थित बिसलेरी के एक प्लांट से लिए गए पानी के नमूने की जांच में विफल रहने के बाद कंपनी के ख़िलाफ़ इसी तरह की कानूनी कार्रवाई की घोषणा की थी। इस साल एफएसएसएआई ने खाद्य कारोबार से जुड़ी कंपनियों और ई-कॉमर्स कंपनियों के ख़िलाफ़ प्रवर्तन कार्रवाई तेज़ की है। नियामक ने एनर्जी ड्रिंक और मादक पेय बनाने वाली कंपनियों के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की है।

बिसलेरी का पक्ष

सोमवार को बिसलेरी ने अपने उत्पाद को उपभोग के लिए सुरक्षित बताया था। कंपनी ने कहा था कि वह मामले को सुलझाने के लिए एफएसएसएआई के साथ सहयोग करेगी।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news