कांग्रेस का नया स्टैंड : राहुल गांधी और खरगे चेन्नई रवाना, स्टालिन से मिलेंगे, शरद पवार को मनाएंगे, परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में सहमति बनाने की कोशिश

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 29 Nov 2026 11:50 AM
कांग्रेस का नया स्टैंड : राहुल गांधी और खरगे चेन्नई रवाना, स्टालिन से मिलेंगे, शरद पवार को मनाएंगे, परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में सहमति बनाने की कोशिश
ऑडियो सुनें

परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में सहमति बनाने की कोशिश तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे।

आज कांग्रेस नेतृत्व पहले चेन्नई में DMK प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात करेगा, जहां परिसीमन बिल को लेकर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद नेता मुंबई पहुंचेंगे और NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे, जो पिछले तीन दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। सोनिया गांधी के भी अस्पताल पहुंचने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े नेता अस्पताल जाकर उनसे मिलेंगे और करीब एक घंटे तक बातचीत हो सकती है। इन बैठकों में परिसीमन बिल को लेकर विपक्ष की रणनीति, आपसी सहमति और आगे की राजनीतिक दिशा पर चर्चा हो सकती है। कांग्रेस इस मुद्दे पर INDIA गठबंधन के सहयोगियों को साथ लेकर चलने की कोशिश में जुटी है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हर युवा भारतीय को समझना होगा – 850 का आंकड़ा BJP को सत्ता में रखने और आपके अधिकार छीनने के लिए तैयार किया गया है।

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि भाई स्टालिन हमेशा तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ चट्टान की तरह डटे रहे हैं। राष्ट्रीय हित में, तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए, हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group