राहुल ने महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 30 Mar 2022 01:56 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना, सरकारी कंपनियों को ‘बेचना’ और किसानों को ‘लाचार करना’ उनका रोजमर्रा का काम हो गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री की डेली टू डू लिस्ट (रोज करने वाले कामों की सूची): पेट्रोल-डीजÞल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, युवाओं को रोजÞगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं, किसानों को और लाचार कैसे करूं।’’ गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 101.01 रुपये प्रति लीटर और डीजÞल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news