राउत को गिरफ्तार कर सकती है ईडी, यह पार्टी को खत्म करने का ‘षड्यंत्र’ है: ठाकरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Jul 2022 06:32 PM
राउत को गिरफ्तार कर सकती है ईडी, यह पार्टी को खत्म करने का ‘षड्यंत्र’ है: ठाकरे
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पार्टी के नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर सकता है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राउत के खिलाफ जारी एजेंसी की कार्रवाई पार्टी को खत्म करने के ”षड्यंत्र” का हिस्सा है.
ठाकरे आज यहां अपने आवास ‘मातोश्री’ में ठाणे जिले के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे. आज ही ईडी धनशोधन की जांच के सिलसिले में राउत के घर पर छापेमारी कर रही है.

शिवसेना प्रमुख ने कटाक्ष करते हुए कहा, ”ईडी के ‘मेहमान’ संजय राउत के घर पहुंचे हैं. उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. यह क्या साजिश है? शिवसेना ंिहदुओं और मराठी लोगों को ताकत देती है और इसलिए यह पार्टी को खत्म करने का षड्यंत्र है.” ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने जिन लोगों की राजनीतिक रूप से आगे बढ़ने में मदद की, वे अब पाला बदल रहे हैं.

उन्होंने कहा, ”अर्जुन खोतकर (बागी खेमे में शामिल हुए पूर्व मंत्री) ने कम से कम यह तो स्वीकार किया कि वह दबाव में विद्रोह कर रहे हैं. (शिवसेना के दिवंगत नेता) आनंद दिघे को जब दो साल की कैद हुई थी, तो उन्होंने शिव सैनिकों को दिखाया था कि वफादारी क्या होती है.” ठाकरे ने कहा कि राज्यपाल भगत ंिसह कोश्यारी ने मुंबई के बारे में अपनी टिप्पणी के जरिए मराठियों और महाराष्ट्र का अपमान किया.

शिवसेना प्रमुख ने कहा, ”उन्हें कोल्हापुरी चप्पल दिखानी होगी.” कोश्यारी ने शुक्रवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘मैं यहां के लोगों को बताना चाहता हूं कि अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को महाराष्ट्र, खासतौर पर मुंबई व ठाणे से हटा दिया जाए, तो आपके पास पैसे नहीं रहेंगे और न ही मुंबई वित्तीय राजधानी बनी रह पाएगी.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu