उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में नतीजों का एलान

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 06 Aug 2022 06:20 PM
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू, थोड़ी देर में नतीजों का एलान
ऑडियो सुनें

Vice President Election Live: देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हो रहे मतदान का समय पूर्ण हो गया है। वोटो की गितनी भी शुरू हो गई है, कुछ ही देर में चुनाव के नतीजों का एलान होगा।

इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला है। दोनों सदनों में राजग की मजबूत स्थिति को देखते हुए धनखड़ का जीतना महज औपचारिकता माना जा रहा है।

धनखड़ से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी और नड्डा
उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहा मतदान पूर्ण हो गया है। थोड़ी दी देर में वोटो की गिनती भी शुरू हो जाएगी। वहीं, आज ही इस चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। नतीजे घोषित होने के बाद पीएम मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ से मिलने उनके आवास पर जा सकते हैं।

खत्म हुआ मतदान
देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए हो रहे मतदान का समय पूर्ण हो गया है। थोड़ी देर में वोटो की गितनी शुरू होगी। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मुकाबला है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news