मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गत दो अगस्त को शाहिद नाम के एक व्यक्ति के नाम से पंजीकृत एक नंबर से डायल 112 सेवा के व्हाट्सएप नंबर पर एक संदेश भेजा गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में मुख्यालय केंद्र कमांडर सुभाष कुमार की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की हैं। इसके अलावा साइबर प्रकोष्ठ और र्सिवलांस की टीमें भी उनकी मदद कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button