कुल्लू जिले में भूस्खलन की चपेट में आया एक मकान, दो महिलाएं मलबे में दबीं

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बृहस्पतिवार को एक मकान के भूस्खलन की चपेट में आने से दो महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश मोख्ता ने बताया कि आनी तहसील की शील ग्राम पंचायत के खदेल गांव में सुबह करीब नौ बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की पहचान चावेलु देवी (55) और कृतिका (17) के तौर पर हुई है। घटना संबंधी विस्तृत जानकारियों का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button