रोडवेज की बस ने डीसीएम ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, एक दर्जन यात्री घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 12 Aug 2022 12:06 PM
रोडवेज की बस ने डीसीएम ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, एक दर्जन यात्री घायल

ऑडियो सुनें

बाराबंकी: जिले के रामनगर क्षेत्र में रोडवेज की एक बस ने ओवरटेक करने के दौरान डीसीएम ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। दलसराय गांव के पास हुए इस हादसे में बस में सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

बलरामपुर डिपो की यह बस कानपुर से बलरामपुर जा रही थी। हादसे में बस में सवार करीब 75 यात्रियों में से दर्जनभर यात्री घायल हो गए, जिसमें से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। थाना प्रभारी संतोष ने बताया की यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे हुआ। उन्होंने बताया कि रोडवेज की बस डीसीएम ट्रक को ओवरटेक कर रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस ने पीछे से डीसीएम को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों की पहचान सुमन साहू, शारदा, सियाराम और सुखदेव वर्मा के रूप में हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav