जम्मू कश्मीर के बिजबेहरा में सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 Aug 2022 06:10 PM
जम्मू कश्मीर के बिजबेहरा में सुरक्षाकर्मियों पर आतंकवादियों की गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस/सीआरपीएफ की संयुक्त नाका टीम पर गोलियां चलाई.’’ पुलिस ने कहा कि हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu