बिहार के राजनीतिक प्रयोग का हश्र वैसा ही, जैसा उप्र में ‘चाचा-भतीजे’ का हुआ : दिनेश शर्मा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Aug 2022 07:28 PM
बिहार के राजनीतिक प्रयोग का हश्र वैसा ही, जैसा उप्र में ‘चाचा-भतीजे’ का हुआ : दिनेश शर्मा

ऑडियो सुनें

मथुरा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा का कहना है कि बिहार में जद (यू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के फिर से हाथ मिलाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘राजनीतिक वनवास’ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. उन्होंने दावा किया कि बिहार के राजनीतिक प्रयोग का हाल भी वैसा ही होगा, जैसे उत्तर प्रदेश में ‘चाचा-भतीजा’ और ‘बुआ-भतीजा’ की असफल साझेदारी का हुआ था.

भाजपा नेता 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेता शिवपाल यादव और 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित असफल गठबंधन का जिक्र कर रहे थे.

पूर्व उपमुख्यमंत्री शर्मा ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘राजनीतिक वनवास’ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और यह अगले लोकसभा चुनाव में पूरी हो जाएगी.’’ गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu