महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी दफ्तरों में फोन उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहेंगे: मंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Aug 2022 09:57 PM
महाराष्ट्र सरकार के अधिकारी दफ्तरों में फोन उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहेंगे: मंत्री

ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र में सांस्कृतिक मामलों के नवनियुक्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को कार्यालयों में फोन कॉल उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय “वंदे मातरम” कहना होगा. मुनगंटीवार ने कहा, ‘‘ हम आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. हम (आजÞादी का) अमृत महोत्सव मना रहे हैं. इसलिए मैं चाहता हूं कि अधिकारी फोन उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहें.’’ उन्होंने कहा कि इस बाबत आधिकारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा. मंत्री ने कहा, ‘‘ मैं चाहता हूं कि राज्य के सभी सरकारी अधिकारी अगले साल 26 जनवरी तक (फोन उठाने पर) ‘वंदे मातरम’ कहें.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu