केरल : नाबालिग लड़के से दुर्व्यवहार के आरोप में कैथोलिक चर्च के पादरी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Aug 2022 10:39 PM
केरल : नाबालिग लड़के से दुर्व्यवहार के आरोप में कैथोलिक चर्च के पादरी गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

कोच्चि. यहां एक नाबालिग लड़के से कथित तौर पर दुर्व्यवहार के आरोप में कैथोलिक चर्च के एक पादरी को गिरफ्तार किया गया है. केरल पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि शनिवार को लड़के के माता-पिता द्वारा दर्ज करवायी गयी शिकायत के आधार पर परवूर के मूल निवासी जोसेफ कोडियान (63) की गिरफ्तारी की गई.

कोडियान वरापुझा चर्च में पादरी है, जहां कथित दुर्व्यवहार हुआ था. पुलिस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पादरी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu