आंध्र प्रदेश में वज्रपात से चार मजदूरों की मौत, तीन झुलसे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 Aug 2022 11:52 AM
आंध्र प्रदेश में वज्रपात से चार मजदूरों की मौत, तीन झुलसे

ऑडियो सुनें

अमरावती: आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में वज्रपात होने से खेत में काम कर रहे चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि ये लोग यूकेलिप्टस के एक खेत में काम कर रहे थे और मंगलवार रात जब बिजली गिरी तब वे खेत में एक तंबू में आराम कर रहे थे।

तीन घायल मजदूरों को इलाज के लिए विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घटना ंिलगपालेम गांव की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलुरु के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav