आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से किया हमला, घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 Aug 2022 12:34 PM
आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से किया हमला, घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू

ऑडियो सुनें

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया और बलों की घेराबंदी से बचकर भाग गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के कुटपोरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मंगलवार देर रात उस इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंके और गोलीबारी की, जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। उन्होंने बताया कि इसके बाद एक मकान में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया और वहां से हथियार एवं गोला बारूद बरामद किया गया।

आतंकवादियों ने शोपियां में हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने मंगलवार को एक कश्मीरी पंडित की हत्या की थी। इससे पहले, उन्होंने जिले में सोमवार शाम को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक बंकर पर भी हमला किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav