मार्च बीता पीईटी के शेड्यूल का अब तक पता नहीं

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 01 Apr 2022 12:57 AM
मार्च बीता पीईटी के शेड्यूल का अब तक पता नहीं
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल पीईटी, पीपीटी, पीपीएचटी, पीएटी समेत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा की तिथि मार्च महीना बीतने के बाद भी जारी नहीं कर सका. प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों का अभ्यर्थियोंको बेसब्री से इंतजार है. सामान्य स्थितियों में फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी हो जाती थी, लेकिन इस बार अब तक तिथि जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों की तैयारी में तेजी नहीं आ पा रही. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दर्जनभर प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है. इनमें पीईटी, पीपीटी, पीपीएचटी, पीएटी, प्री-बीएड, प्री-डीएलएड,बीए बीएड, बीएससी बीएड, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, प्रीएमसीए शामिल हैं. इन परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी काफी पहले से जुटे जाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news