मोदी को हटाना है: बिहार में सियासी घटनाक्रम के बाद लालू का पहला बयान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Aug 2022 08:40 PM
मोदी को हटाना है: बिहार में सियासी घटनाक्रम के बाद लालू का पहला बयान

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार को ‘तानाशाह’ करार दिया और वर्ष 2024 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प जताया. वर्ष 2024 के चुनाव के लिए आगे के रास्ते के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की. जनता दल-यूनाइटेड (जद यू) के नेता नीतीश कुमार के भाजपा को छोड़कर राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के साथ हाथ मिलाने तथा बिहार में ‘महागठबंधन दो’ सरकार के सत्ता में आने के बाद लालू की यह पहली टिप्पणी है.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें तानाशाह सरकार (केंद्र में) को हटाना है. मोदी को हटाना है.’’ सरकार बनने के बाद नये महागठबंधन को निशाना बनाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुशील मोदी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर लालू प्रसाद ने कहा, ‘‘झूठा आदमी है. यह सब गलत है.’’ बाद में, लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने विमान में लालू प्रसाद के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पटना के लिए प्रस्थान.’’ गिरने के कारण कई हड्डियों के टूटने की वजह से लालू प्रसाद को जुलाई में यहां एम्स में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. वह यहां अपनी बेटी मीसा के घर में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu