महाराष्ट्र: नागपुर स्थित महाजेनको संयंत्र में हादसे में दो र्किमयों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Aug 2022 01:07 PM
महाराष्ट्र: नागपुर स्थित महाजेनको संयंत्र में हादसे में दो र्किमयों की मौत
ऑडियो सुनें

नागपुर: महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (महाजेनको) के यहां खापरखेड़ा संयंत्र में बुधवार देर रात एक ‘स्टेकर रिक्लेमर मशीन’ के केबिन के गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। अधिकारियों ने एक विज्ञप्ति में बताया कि यह हादसा देर रात एक बजकर 50 मिनट पर हुआ। उन्होंने बताया कि मशीन का केबिन असंतुलित होने के बाद गिर गया, जिसके कारण मशीन चला रहे दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञप्ति में बताया गया कि मृतकों की पहचान महाजेनको के कर्मी संतोष मेशराम (30) और संविदा पर काम करने वाले प्रवीण शेंदे (35) के रूप में की गई है।
संयंत्र के मुख्य अभियंता राजू घुगे ने कहा कि बिजली कंपनी मृतकों के परिवारों को मुआवजा देगी और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी कि इस तरह की घटना दोबारा न हो। विज्ञप्ति में बताया गया कि बिजली कंपनी ने इस हादसे के बाद तीन आॅपरेशन इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav