आचार संहिता के बीच राजस्थान यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में रखी गई थी डीजे पार्टी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 20 Aug 2022 08:45 PM
आचार संहिता के बीच राजस्थान यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में रखी गई थी डीजे पार्टी
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी में जन्माष्टमी के मौके पर डीजे पार्टी रखी गई. गर्ल्स हॉस्टल में पार्टी का आयोजन किया गया. इस पार्टी का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर एनएसयूआई से मिलीभगत का आरोप लगाया. एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के दबाव में आकर यूनिवर्सिटी प्रशासन एनएसयूआई के लिए काम कर रहा है. होशियार ने आरोप लगाए कि गर्ल्स हॉस्टल में रितु के समर्थन में DJ पार्टी का आयोजन किया जा रहा है. आदर्श आचार संहिता के नियमों का उलंघन हो रहा है. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. जब तक यूनिवर्सिटी प्रशाशन द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती है. हमारा विरोध जारी रहेगा.

गर्ल्स हॉस्टल में रखी गई थी डीजे पार्टी
दरअसल, जन्माष्टमी के मौके पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में डीजे पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें बड़ी संख्या में गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ एनएसयूआई की प्रत्याशी रितु बराला भी शामिल हुई थी. इस दौरान देर रात तक गर्ल्स हॉस्टल में डीजे बजा. इसको लेकर एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने एनएसयूआई के प्रत्याशी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

चुनाव और डीजे को लेकर मचा बवाल
राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर राजीव जैन के अनुसार जन्माष्टमी को लेकर हर साल इस तरह का आयोजन होता है. इस बार देर रात तक डीजे बचाने और और चुनाव को लेकर कुछ विवाद हुआ है. इसकी शिकायत हमें भी मिली है. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है. अगर इसमें कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.


2 साल बाद हो रहा छात्रसंघ का चुनाव

दरअसल, राजस्थान यूनिवर्सिटी में 26 अगस्त को 2 साल बाद छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग होगी. इस बार एनएसयूआई ने जहां रितु बराला को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं, एबीवीपी की ओर से नरेंद्र यादव चुनावी मैदान में है. इसके साथ ही संजय चौधरी निहारिका जोरवाल के साथ ही निर्मल चौधरी निर्दलीय अपेक्स पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav