जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में हथगोला को निष्क्रिय किया गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Aug 2022 02:06 PM
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में हथगोला को निष्क्रिय किया गया
ऑडियो सुनें

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक पुराने हथगोले को बम निरोधक दस्ते ने सोमवार को निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हथगोला विजयपुर के स्वांखा गांव के पास खेत में काम कर रहे कुछ किसानों को सूखे नाले में मिला था।

अधिकारियों ने बताया कि किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद विशेषज्ञों ने बिना किसी नुकसान के उसे निष्क्रिय कर दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav