वैन और बस के बीच टक्कर, छह लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 23 Aug 2022 11:18 AM
वैन और बस के बीच टक्कर, छह लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

कोयंबटूर: सेलम जिले में एक वैन और बस के बीच टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब वैन सेलम की ओर जा रहे थी, तभी फ्लाईओवर पर आधी रात के बाद विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस से उसकी टक्कर हो गई।

हादसे में पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सेलम के सरकारी मोहन कुमार मंगलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav