पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों का जखीरा बरामद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 23 Aug 2022 11:22 AM
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों का जखीरा बरामद
ऑडियो सुनें

दिल्ली/जालंधर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से गश्त के दौरान हथियारों का एक जखीरा मंगलवार को बरामद किया। हथियारों के सीमा पार से तस्करी किए जाने का संदेह है।

अधिकारियों ने बताया कि तड़के फिरोजपुर सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने छह मैगजीन के साथ तीन एके राइफल, चार मैगजीन के साथ 2 एम3 सब-मशीन गन और दो मैगजीन के साथ दो पिस्तौल बरामद कीं। उन्होंने बताया कि हथियारों के पाकिस्तान से यहां तस्करी किए जाने का संदेह है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav