भ्रष्टाचार में कोई श्रेणी शुरू हुई तो उसमें केजरीवाल, सिसोदिया को ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Aug 2022 06:33 PM
भ्रष्टाचार में कोई श्रेणी शुरू हुई तो उसमें केजरीवाल, सिसोदिया को ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर चल रहे विवाद के बीच बुधवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि भ्रष्टाचार में कोई श्रेणी शुरू हुई तो उसमें मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “जब आप हर तरफ से घिरने लगते हैं तो अपनी जाति और महापुरुषों के पीछे छिपने के काम करते हैं. अरंिवद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शर्म आनी चाहिए.”

उन्होंने तंज कसा, ”यदि भ्रष्टाचार में कोई श्रेणी शुरू हुई, जिसकी उम्मीद नहीं है, तो अरंिवद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भ्रष्टाचार की श्रेणी में ‘भारत रत्न’ जरूर मिलना चाहिए. ” केजरीवाल ने हाल में कहा था कि सिसोदिया को शिक्षा के क्षेत्र में काम करने के लिये ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए.

कुमार ने कहा , “इस (आबकारी नीति विवाद) विषय पर जहां कांग्रेस संघर्ष कर रही थी, वहीं भाजपा के ‘शूरवीर’ मौन साधे हुए थे. जब दिल्ली को नशे की राजधानी जैसी पहचान दी जा रही थी तब भाजपा के नेता चुप बैठे थे.” उन्होंने कहा, “कांग्रेस यह जानना चाहती है कि अगर केजरीवाल का कोई करीबी भ्रष्टाचार करेगा, क्या उस भ्रष्टाचारी को सब माफ है?”

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने दिल्ली में अरंिवद केजरीवाल सरकार को गिराने की कोशिश के आम आदमी पार्टी (आप) के दावे को लेकर सवाल किया, “अगर आप सरकार को तोड़ने की कोशिश हो रही है, तो आप के नेता फोन नंबर एवं नाम उजागर क्यों नहीं करते?अरंिवद केजरीवाल अपने भ्रष्टाचारी मंत्रियों को बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं?”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu