पणजी. गोवा की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को रविवार को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने गोवा में कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन न्यून्स और मादक पदार्थों के तस्करों दत्ताप्रसाद गांवकर और रमाकांत मांडरेकर को पणजी में अदालत के समक्ष पेश किया. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.
उन्होंने बताया कि न्यून्स ने जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया. पूर्व टिकटॉक स्टार और रियल्टी शो ‘बिग बॉस’ की प्रतिभागी फोगाट (43) की 23 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. वह इससे एक दिन पहले ही गोवा पहुंची थीं.
एक अधिकारी ने इससे पहले बताया कि शनिवार रात उत्तर गोवा जिले की अंजुना पुलिस ने मादक पदार्थ के तस्कर रमा उर्फ ?रमादास मांडरेकर को एक अन्य तस्कर दत्ताप्रसाद गांवकर को कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. गांवकर पहले से ही इस मामले में हिरासत में है. इस मामले में पुलिस ने फोगाट के सहयोगियों सुधीर सांगवान और सुखंिवदर ंिसह को भी गिरफ्तार किया है. ये दोनो फोगाट के साथ गोवा आए थे.