रूद्रपुर में गैस रिसाव, 20 से अधिक लोगों की तबीयत हुई खराब

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 30 Aug 2022 01:09 PM
रूद्रपुर में गैस रिसाव, 20 से अधिक लोगों की तबीयत हुई खराब
ऑडियो सुनें

देहरादून: उत्तराखंड के उधमंिसहनगर जिला मुख्यालय रूद्रपुर में मंगलवार को एक सिलेंडर से गैस रिसाव होने से 20 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस ने बताया कि रूद्रपुर के आजाद नगर ट्रांजिट कैंप इलाके में गैस रिसाव होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू किया ।

एसडीआरएफ के निरीक्षक बालम ंिसह बजेली ने बताया कि 45-50 लीटर क्षमता के इस सिलेंडर का पाइप कट जाने से गैस रिसाव हो रहा था । उन्होंने बताया कि सिलेंडर को जंगल में ले जाया गया जिससे अप्रिय घटना होने से टल गयी । हालांकि, गैस के कारण करीब 20 से अधिक लोगों ने सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार दिया गया ।
अभी यह पता नहीं चला है कि जिस गैस का रिसाव हुआ, वह कौन सी थी ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav