जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Aug 2022 09:36 PM
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन स्थानीय आतंकवादी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के नागबल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे. तलाशी अभियान अभी जारी है.
कश्मीर के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने ट्वीट किया, “मारे गए तीन आतंकवादियों की पहचान लश्कर-ए-तैयबा के दानिश खुर्शीद भट, तनवीर वानी और तौसीफ भट के रूप में हुई है. वे आतंकवाद के कई मामलों में शामिल थे. दानिश शोपियां में युवाओं को आतंकवाद की ओर ले जाने में शामिल था.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu