झारखंड में एक समुदाय विशेष के सदस्यों ने 50 दलित परिवारों को गांव से बाहर निकाला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Aug 2022 08:51 PM
झारखंड में एक समुदाय विशेष के सदस्यों ने 50 दलित परिवारों को गांव से बाहर निकाला
ऑडियो सुनें

मेदिनीनगर. पुलिस ने मंगलवार को कहा कि झारखंड के पलामू जिले में एक समुदाय विशेष के सदस्यों ने करीब 50 दलित परिवारों को कथित रूप से उस गांव से बाहर निकाल दिया जहां वे पिछले चार दशक से रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि इस बारे में सूचना मिलने पर मेदिनीनगर के उप-संभागीय अधिकारी (एसडीओ) राजेश कुमार शाह और बिश्रामपुर के उप-संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुजीत कुमार पलामू थाना क्षेत्र के टोंगरी पहाड़ी पहुंचे और वहां कानून व्यवस्था बनाने के लिए डेरा डाले हुए हैं.

पुलिस के अनुसार इस घटना के संबंध में 12 लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज किया गया है. पलामू के उपायुक्त ए डोडे ने बताया कि पुलिस को तत्काल दोषियों को पकड़ने को कहा गया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu