घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में भाजपा नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 31 Aug 2022 12:20 PM
घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने के आरोप में भाजपा नेता सीमा पात्रा गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सीमा पात्रा को आदिवासी घरेलू सहायिका सुनीता (29) को प्रताड़ित करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पात्रा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी हैं।

सुनीता का एक वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित हो गया था, जिसमें वह आपबीती सुना रही थी। इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा होने के भाजपा ने पात्रा को निलंबित कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि एक सरकारी कर्मचारी से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने पिछले हफ्ते महिला को पात्रा के आवास से छुड़ाया था और मंगलवार को एक मजिस्ट्रेट के समक्ष घरेलू सहायिका का बयान दर्ज किया था।

पात्रा ने कथित तौर पर महिला को रांची के अशोक नगर इलाके में अपने आवास में कई वर्षों तक बंदी बनाकर रखा था। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने भी मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा से पूछा था कि पात्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav