बारामूला: मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Aug 2022 10:13 PM
बारामूला: मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में बुधवार को एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने बारामूला जिले में सोपोर शहर के बोमई इलाके में घेराबंदी और खोज अभियान शुरू किया. पुलिस ने कहा कि खोज अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि अभियान फिलहाल चल रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu