कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आजाद पर साधा निशाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 02 Sep 2022 06:48 PM
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आजाद पर साधा निशाना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह दिल्ली में “मोदी सरकार द्वारा आवंटित विशाल लॉन वाले बंगले” में बैठकर फर्जी खबरें फैला रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के भल्लेसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक जनसभा के वीडियो का जिक्र करते हुए रमेश ने कहा, “यह जमीनी वास्तविकता है, नयी दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा आवंटित विशाल लॉन वाले बंगले में बैठे लोगों द्वारा पेश की गई वास्तविकता से अलग है….’’

जम्मू कश्मीर कांग्रेस ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा: “भल्लेसा अनुमंडल के सभी ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता मासिक बैठक के लिए कांग्रेस कार्यालय गंदोह में एकत्र हुए, यह बैठक पिछले 50 साल से अधिक समय से हर महीने के पहले दिन आयोजित हो रही है. भल्लेसा गुलाम नबी आजाद का पैतृक गांव है.’’ पिछले हफ्ते कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद आजाद ने रमेश सहित पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu