जेईई एडवांस 2022 की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज करा लें आपत्ति

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे/IIT Bombay ने JEE Advanced 2022 परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज शनिवार, 03 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। अब यह ऑनलाइन मोड में पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस साल इंजीनियरिंग केपाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित JEE Advanced 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।


JEE Advanced Answer Key 2022: इस तारीख को हुई थे परीक्षा

IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते रविवार 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था।

JEE Advanced Answer Key 2022: इस तारीख तक दर्ज करा लें आपत्ति
JEE Advanced 2022 परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। इस पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं वे 04 सितंबर, 2022 को शाम 05 बजे तक अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्ज करा लें।

कब जारी होंगे परिणाम?
IIT Bombay की ओर से जारी की गई अंतरिम उत्तर कुंजी पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की पहले विशेषज्ञों की टीम द्वारा समीक्षा की जाएगी। इस समीक्षा के बाद आईआईटी बॉम्बे एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। इसी उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक जेईई एडवांस परीक्षा, 2022 के परिणाम 11 सितंबर, 2022 को जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button