तमिलनाडु में स्टालिन का भाजपा पर तंज, 10 फीसदी अंक पाकर तीसरी ताकत होने का दावा कर रहे

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Apr 2022 07:02 PM
तमिलनाडु में स्टालिन का भाजपा पर तंज, 10 फीसदी अंक पाकर तीसरी ताकत होने का दावा कर रहे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.तमिलनाडु में तीसरी राजनीतिक ताकत बनने के भाजपा के दावों की खिल्ली उड़ाते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तीखा कटाक्ष किया है. डीमके (द्रमुक) प्रमुख स्टालिन ने कहा कि यह कुछ इस तरह है, जैसे कि एक छात्र परीक्षा में 90 फीसदी अंक पाए, दूसरा 50 फीसदी और तीसरा छात्र किसी तरह 10 फीसदी अंक ही ला पाए और कहे कि वह तीसरे नंबर पर आया है. फिर उन्होंने पूछा कि क्या 10 फीसदी अंक पाने वाले छात्र को तीसरे स्थान पर रखा जा सकता है? स्टालिन ने कहा कि यह मानना गलत है कि भाजपा ने हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की. स्टालिन ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को दिये साक्षात्कार में कहा कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए नकारात्मक रहे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news