छत्तीसगढ़: राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव 1 से 3 नवंबर त​क…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Oct 2022 01:21 PM
छत्तीसगढ़: राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव 1 से 3 नवंबर त​क…
ऑडियो सुनें

रायपुर: हर वर्ष की तरह इस साल भी छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन में देशभर के आदिवासी कलाकार शामिल होंगे। वहीं, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भूपेश सरकार की ओर से सभी राज्यों को न्योता दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार राज्योत्सव और आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए 36 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को न्योता दिया जाएगा। राज्यों को न्योता देने के लिए प्रदेश के 56 विधायक और उनके साथ नोडल अधिकारी जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने न्योता देने जाने वाले विधायकों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव को एक साथ करवाने का फैसला किया है। कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर त​क किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav