इतिहास के नाम पर गढ़े हुये विमर्श पढ़ाए जाते रहे ताकि हमारे भीतर हीन भावना पैदा हो: प्रधानमंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 26 Dec 2022 08:42 PM
इतिहास के नाम पर गढ़े हुये विमर्श पढ़ाए जाते रहे ताकि हमारे भीतर हीन भावना पैदा हो: प्रधानमंत्री
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दुर्भाग्य से, इतिहास के नाम पर देशवासियों को गढ़े हुए विमर्श पढ़ाए जाते रहे ताकि लोगों के भीतर हीन भावना पैदा हो. उन्होंने कहा कि भारत को अगर सफलता के शिखर पर ले जाना है तो उसे अतीत के संकुचित नजरिये से आजाद होना होगा.

प्रधानमंत्री मोदी सिख गुरु, गुरु गोंिवद सिंह के साहिबजादों की शहादत की याद में पहले ‘‘वीर बाल दिवस’’ के मौके पर पर यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने कहा कि यह दिन अपने अतीत का जश्­न मनाने और लोगों को भविष्­य के लिए प्रेरित करने का अवसर है.

साहिबजादों के बलिदान को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक ओर आतंक की पराकाष्ठा तो दूसरी ओर अध्यात्म का शीर्ष! एक ओर मजहबी उन्माद, तो दूसरी ओर सबमें ईश्वर देखने वाली उदारता! और इस सबके बीच, एक ओर लाखों की फौज, और दूसरी ओर अकेले होकर भी निडर खड़े गुरु के वीर साहिबजादे! ये वीर साहिबजादे किसी धमकी से डरे नहीं, किसी के सामने झुके नहीं.’’ उन्होंने कहा कि औरंगजेब और उसके लोग गुरु गोंिवद सिंह के बच्चों का धर्म तलवार के दम पर बदलना चाहते थे और उन्होंने भारत को बदलने के मंसूबे पाल रखे थे तथा गुरु गोंिवद सिंह इस आतंक के खिलाफ पहाड़ की तरह खड़े थे.

उन्होंने कहा, ‘‘जिस समाज व राष्ट्र की नयी पीढ़ी जोर-जुल्म के आगे घुटने टेक देती है, उसका आत्मविश्वास और भविष्य अपने आप मर जाता है. लेकिन, भारत के वो बेटे मौत से भी नहीं घबराए. वो दीवार में ंिजदा चुन गए, लेकिन उन्होंने उन आततायी मंसूबों को हमेशा के लिए दफन कर दिया.’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके त्याग और उनकी इतनी बड़ी ‘शौर्यगाथा’ को इतिहास में भुला दिया गया. उन्होंने कहा कि लेकिन अब ‘नया भारत’ दशकों पहले हुई एक पुरानी भूल को सुधार रहा है.

उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, हमें इतिहास के नाम पर वह गढ़े हुए विमर्श बताए और पढ़ाए जाते रहे, जिनसे हमारे भीतर हीन भावना पैदा हो. बावजूद इसके हमारे समाज और हमारी परंपराओं ने इन गौरव गाथाओं को जीवंत रखा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमें भारत को भविष्य में सफलता के शिखर पर ले जाना है तो हमें अतीत के संकुचित नजरियों से भी आजाद होना पड़ेगा. इसलिए, आजादी के अमृतकाल में देश ने ‘गुलामी की मानसिकता से मुक्ति’ का प्राण फूंका है.’’

मोदी ने कहा कि चमकौर और सरहन्­द के युद्ध कभी भुलाये नहीं जा सकते क्योंकि ये इसी भूमि पर तीन सदी पहले लड़े गये थे. उन्होंने कहा, ‘‘एक ओर नृशंसता ने अपनी सभी सीमाएं तोड़ दीं तो दूसरी ओर धैर्य, शौर्य, पराक्रम के भी सभी प्रतिमान टूट गए. साहिबजादा अजीत सिंह और साहिबजादा जुझार सिंह ने भी बहादुरी की वो मिसाल कायम की, जो सदियों को प्रेरणा दे रही है.’’

ज्ञात हो कि गुरु गोंिवद सिंह के चार पुत्र थे. जोरावर सिंह साहब और फतेह सिंह साहब को दीवार में ंिजदा चुनवा दिया गया था जबकि साहिबजादे अजीत सिंह और जुझार सिंह की चमकौर के युद्ध में शहादत हुई थी. प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा अपने साहस से समय की धारा को हमेशा के लिए मोड़ देता है और इसी संकल्प शक्ति के साथ आज भारत की युवा पीढ़ी भी देश को नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिए निकल पड़ी है. मोदी ने कहा कि सिख गुरु परंपरा केवल आस्था और आध्यात्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ के विचार का भी प्रेरणापुंज है.

उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में देश स्वाधीनता संग्राम के इतिहास को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास कर रहा है और सरकार स्वाधीनता सेनानियों, वीरांगनाओं और आदिवासी समाज के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि ‘‘वीर बाल दिवस’’ जैसी पुण्य तिथि इस दिशा में प्रभावी प्रकाश स्तम्भ की भूमिका निभाएगी.

उन्होंने देशवासियों से ‘‘वीर बाल दिवस’’ के संदेश को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का आ’’ान किया. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने लगभग 300 बच्­चों द्वारा किए गए शबद कीर्तन में भाग लिया.  केंद्र सरकार ने इसी वर्ष नौ जनवरी को गुरु गोंिबद सिंह के प्रकाश पर्व के दिन साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की याद में 26 दिसंबर को ‘‘वीर बाल दिवस’’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu