प्रधानमंत्री मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ में 27 जनवरी को छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों से करेंगे संवाद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 Jan 2023 07:41 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी, 2023 को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के आगामी संस्­करण में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को यह जानकारी दी. भुवनेश्वर में छठें राष्ट्रीय कला उत्सव, 2022 का उद्घाटन करते हुए प्रधान ने कहा, ‘‘ मैं कला उत्सव 2022 के सर्वश्रेष्ठ 3 समूहों को दिल्ली आने का न्योता देता हूं. ये बच्चे 26 जनवरी की परेड देखेंगे. 27 जनवरी को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा (पीसीसी) 2023 के मंच पर होंगे तब इन बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा.’’ प्रधानमंत्री परीक्षा पे चर्चा के तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे.

वहीं, शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘‘ परीक्षा पे चर्चा 2023 की तिथि की घोषणा हुई . परीक्षा पे चर्चा का आयोजन 27 जनवरी 2023 को नयी दिल्ली में तालकटोरा स्टेडियम में होगा. ’’ मंत्रालय ने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में पहली बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के साथ संवाद किया था. इसके बाद से हर साल प्रधानमंत्री मोदी ‘परीक्षा पे चर्चा’ करते हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सीधे संवाद करते हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu