जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री राव से की मुलाकात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Feb 2023 05:45 PM
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी के बेटे एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जेसीसी (जे) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बुधवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय-सह-आधिकारिक आवास ‘प्रगति भवन’ पहुंचे और राव के साथ बैठक की.

राष्ट्रीय राजनीति में वैकल्पिक राजनीतिक ताकतों की जरूरत पर जोर देने वाले पूर्व विधायक अमित जोगी ने बीआरएस के गठन का स्वागत किया. विज्ञप्ति के अनुसार, जोगी ने बेहद कम समय में तेलंगाना राज्य के शासन को देश के लिए ‘रोल मॉडल’ बनाने और इसे (तेलंगाना को) कल्याणकारी योजनाओं तथा विकास के मामले में अग्रणी बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करने को लेकर राव को बधाई दी. वहीं मुख्यमंत्री ने अमित जोगी को बीआरएस के लक्ष्यों और उद्देश्यों के बारे में बताया. इस मौके पर अमित जोगी ने राव को अपने पिता की आत्मकथा भी भेंट की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu